जमालपुर पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जमालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर घरवाह गांव से अभियुक्त महेंद्र उर्फ सहेनदर पुत्र छीब्बू निवासी बिशनपुरा थाना जमालपुर के पास से 590 ग्राम अवैध गांजा पुलिस ने बरामद किया। विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया।