विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव धुरखड़वा बतरौली इमिलिया टोले में धर्मांतरण की शिकायत सामने आई है। राष्ट्रीय बजरंग दल की सूचना पर मौके पर पुलिस ने पहुँचकर पूछताछ के लिए थाने लाई है। राष्ट्रीय बजरंग दल के गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ने ईसाई मिशनरी पर गरीब हिंदू परिवारों का धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है।