बांधवगढ़: कम बारिश की आशंका: किसानों को वैकल्पिक फसलों और नई खेती तकनीक अपनाने की सलाह
उमरिया में संभावित कम वर्षा को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए कृषि आकस्मिक योजना जारी की है। उप संचालक कृषि ने धान की पारंपरिक रोपाई के बजाय डायरेक्ट सीडेड राइस पद्धति अपनाने, कम अवधि वाली धान किस्मों का चयन करने तथा 15 जुलाई तक पर्याप्त बारिश न होने पर कोदो, कुटकी, रागी, सोयाबीन, मूंग और उड़द जैसी कम पानी वाली फसलों की खेती करने की सलाह दी है।