शाहजहांपुर: फैज से सोनू चौहान की घर वापसी, हम सभी के लिए गर्व की बात — दुर्गेश चंद्र मिश्रा
शाहजहांपुर ।फैज ने सनातन धर्म अपनाते हुए सोनू चौहान के रूप में अपनी घर वापसी की। खिरनी बाग स्थित काली माता मंदिर में विधि विधान के साथ हवन पूजन और शुद्धिकरण संस्कार कराया गया। यह कार्यक्रम हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।इस पूरे मामले पर हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष दुर्गेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।