बैरिया: सौतेली मां और बड़े पिता पर पिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, न्यायालय के आदेश पर बैरिया पुलिस ने दर्ज किया केस
Bairia, Ballia | Nov 10, 2025 सौतेली मां व बड़े पापा द्वारा साजिश कर पिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए पुत्री प्रियंका गुप्ता निवासी अहमदाबाद गुजरात के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद न्यायालय के आदेश पर बैरिया पुलिस ने सोमवार को 2 बजे के लगभग अपराध संख्या 439/2025 धारा 87, 155(2), 352 व 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है।