नागलवाड़ी शिखरधाम पर कृषि केबिनेट बैठक में पानसेमल विधानसभा क्षेत्र को माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना की महत्वपूर्ण स्वीकृति प्राप्त होने पर क्षेत्र के किसानों एवं नगरवासियों ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव,केबिनेट एवं विधायक का आभार जताया है।विधायक श्याम बर्डे के नगर आगमन के साथ ही उन्हें कांधे पर बैठाकर विधायक कार्यालय तक एक भव्य रेली निकाली गई है।