हरदोई: गोपामऊ में पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Hardoi, Hardoi | May 8, 2026 हरदोई के गोपामऊ कस्बे में तेज रफ्तार पिकअप डाला ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गुरुवार रात करीब 11 बजे बस अड्डे के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पिकप के नीचे घुस गई और बाइक सवार युवक मनीपुर निवासी विजय पाल और नया गांव निवासी अमीरु सड़क पर गिरकर घायल हो गए।