कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के आईपीपी में पहुँच जिला अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक,सुरक्षा व्यवस्था के लिये निर्देश।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जिला चिकित्सालय के आईपीपी में पहुंचकर यहां जिला अस्पताल प्रबंधन के साथ आयोजित बैठक में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि पुलिस दल द्वारा जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन दो से तीन बार गश्त भी लगाई जाएगी।