झालरापाटन: राकड़ा गांव में जामुन के पेड़ से गिरने के कारण किशोर की मौत
झालावाड़ के राकडा गांव में जामुन के पेड़ से गिर जाने के कारण एक किशोर की मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने सोमवार सुबह 10:00 बजे सबको मोर्चरी में रखवाया है, और मामले की सूचना अकलेरा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने बताया कि गांव का रहने वाला प्रेम गोस्वामी पेड़ पर जामुन तोड़ने के लिए चढ़ा था लेकिन किसी कारण असंतुलित होकर वह पेड़ से नीचे गिर गया।