परसिया: विधायक के साथ वेकोलि सीएमडी से मिले इंटक के प्रतिनिधि,मोहन कालरी को एमडीओ की जगह विभागीय तौर पर चलाने की मांग रखी
परासिया विधायक सोहन बाल्मिक ने डब्लयुसीएल वेकोलि के सीएमडी से नागपुर में सोमवार को डेढ बजे नागपुर मुख्यालय में मुलाकात की। उनके साथ इंटक के प्रतिनिधियों ने भी सीएमडी से चर्चा में भाग लिया। इंटक ने सोमवार को दो बजे बताया कि मोहन कालरी को एमडीओ की जगह विभागीय तौर पर चलाने की मांग की गई। इसके अलावा अन्य जनहित और श्रमिक हित के मुद्दों पर चर्चाएं की गई।