बांका: कुंथा गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई और भतीजी को पीटा
Banka, Banka | Dec 25, 2024 कुंथा गांव में पैसा की लेनी देनी को लेकर उत्पन्न विवाद में पंकज यादव ने अपने ही छोटे भाई नीरज यादव और उसकी पुत्री आकांक्षा कुमारी को मारपीट कर सिर फोड़ दिया। घटना बुधवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे की है। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने नीरज यादव को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।