बांका: प्रतापपुर में जमीन विवाद: वृद्ध महिला पर हमला, हाथ तोड़ा गया, अब केस वापस लेने की धमकी
Banka, Banka | Dec 25, 2024 प्रतापपुर गांव में जमीन विवाद में वृद्ध महिला विमला देवी को दबंगों ने मारपीट कर हाथ तोड़ दिया था। जब महिला इलाज कराकर थाना में केस दर्ज कराते हुए घर गई तो अब उसे केस उठाने को लेकर धमकी दी जा रही है। घटना के बाद पीड़िता विमला देवी बुधवार की दोपहर बाद करीब 1:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध शिकायत किया है।