बांका: बांका में उत्पाद विभाग ने 11 लीटर शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Dec 25, 2024 उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार की सुबह करीब 6 बजे बांका में अभियान चलाकर 11 लीटर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया। उत्पाद अधिकारियों ने बताया कि बांका में अभियान चलाकर गौरीपुर निवासी बासुकी मंडल के पास से 10 लीटर व धौनी निवासी भागवत चौधरी के पास एक लीटर शराब बरामद करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया।