मथुरा: गोवर्धन में बरात में हथियार लहराने वाली 3 थार कारें जब्त की गईं
गोवर्धन:बरात में हथियार लहराने वाली 3 थार कार जब्त बंदूकें लहराना,हूटर बजाना और गांव की गलियों में जानलेवा रफ्तार से गाड़ी दौड़ाना इन रईसजादों को भारी पड़ गया ये वही थार गाड़ियां हैं जिन्होंने 10 दिसंबर की रात देवसेरस गांव में कोहराम मचाया था। कामा, राजस्थान से आई इस बारात में शामिल युवकों ने कानून को हाथ में लेने की सारी हदें पार कर दी थीं।