मुज़फ्फरनगर: माड़ी गांव तालाब में तब्दील, गलियों और घरों में भरा गंदा पानी, ग्रामीण बेहाल, ओवरफ्लो जोहड़ से डूबा पूरा गांव
मुज़फ़्फ़रनगर के माड़ी गांव में जोहड़ ओवरफ्लो होने से जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। पानी घरों, गलियों और भरत मंदिर परिसर तक पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। गंदे पानी से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।