अरेराज: परशुराम जयंती के अवसर पर अरेराज सोमेश्वर नाथ मंदिर परिसर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा
परशुराम जयंती को लेकर अरेराज सोमेश्वर नाथ मंदिर परिसर मे स्थित भगवान परशुराम मंदिर के समीप से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । जिसमें बाजेगाजे के साथ हजारों लोग शामिल हुए। उक्त शोभा यात्रा लौरिया मे स्थित पान्डेय वाटिका कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी शनिवार को 2:30 बजे मिली।