दरअसल बंडा पुलिस ने युवती को भगाकर ले जाने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हाथरस जिले के सहपऊ थाना क्षेत्र के रहने वाले संजय सिंह टिंडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।