रावतभाटा: रावतभाटा तहसील के गांव भूंजर खुर्द में लेपर्ड का आतंक तीन गायों का शिकार होने से ग्रामीणों में दहशत वन विभाग अलर्ट ।
विजय सिंह ने रविवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा तहसील की श्रीपुरा पंचायत के भूंजर खुर्द गांव में लेपर्ड की दहशत बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से लेपर्ड गांव के आसपास घूम रहा है और अब तक तीन गायों का शिकार कर चुका है। अमरलाल के बाड़े में बंधी गाय पर भी हमला किया गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर मुआवजा प