दरभंगा: सर्जना निखार शिविर में मेहंदी प्रशिक्षण वर्ग रहा आकर्षण का केंद्र, छात्राओं ने सीखी नई डिजाइनों की बारीकियां
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा इकाई द्वारा प्रतिवर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश में एम आर एम कॉलेज में आयोजित सर्जना निखार शिविर के अंतर्गत आज मेहंदी, मिथिला पेंटिंग, पत्रकारिता एवं सिलाई प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया गया। विभिन्न वर्गों में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नई-नई विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह जानकारी गुरुवार की शाम 4 बजे दी गई।