जगाधरी: केवाईसी ऐप से मतदाता देखें अपने उम्मीदवार की प्रोफाइल , दी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने।
यमुनानगर के जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने आज अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा के केवाईसी ऐप से मतदाता अपने उम्मीदवार की प्रोफाइल देख सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार की सारी जानकारी इस ऐप के जरिए मिलेगी और सभी नामांकन स्वीकार ,नामांकन नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों की पूरी जानकारी इस एप्स के जरिए मिलेगी ।