जगाधरी: रणदीप सुरजेवाला के द्वारा हेमा मालिनी पर की अभद्र टिप्पणी की हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने की निंदा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला द्वारा भाजपा की वरिष्ठ नेत्री हेमा मालिनी पर की गई अभद्र टिप्पणी की हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने निंदा की है। आज जगाधरी अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपने शब्दों में संयम नहीं रखा है। लगता है महिलाओं के प्रति कांग्रेस की विचारधारा ही ऐसी है ।