जगाधरी: यमुनानगर के खालसा कॉलेज रोड स्थित रविदास मंदिर में जनता राम मंदिर कमेटी के द्वारा की गई एक विशेष मीटिंग।
यमुनानगर की खालसा कॉलेज रोड स्थित रविदास मंदिर में आज जनता राम मंदिर कमेटी के द्वारा विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133वी जयंती को मंदिर प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गई। के एस सँधावा ने कहा कि इस प्रोग्राम में काफी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है ।