मल्हारगढ़: मल्हारगढ़ पिपलिया मंडी मार्ग से 616 किलो डोडाचूरा जब्त, ट्रक में बने गुप्त चैंबर से मिली खेप
मंदसौर में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 616 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, मल्हारगढ़-पिपलियामंडी मार्ग पर पकड़े गए फ्लैटबेड ट्रक में दो गुप्त चैंबर बनाए गए थे। लोहे काटने की मशीन से चैंबर खोलकर 67 कट्टों में छिपाई गई खेप बरामद की गई। मामले में आगे जांच जारी है,