लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता खाली एलपीजी सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरे और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान “नाम नरेंद्र, काम सरेंडर” जैसे नारे लगाए गए।