कटनी ग्रामीण: बरहटा में भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए जीवनदायिनी पहल
भीषण गर्मी के चलते जहां इंसान बेहाल हैं, वहीं पशु-पक्षियों के सामने भी पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र के कुएं, तालाब और नदी-नाले सूख जाने से पक्षियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे कठिन समय में ग्रामीणों ने संवेदनशील पहल करते हुए पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की है।