हाथरस: प्रभुकुल बैडमिंटन एकेडमी में श्री अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने अग्रसेन जयंती को लेकर की प्रेस वार्ता
हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड बसंत व्यू कॉलोनी स्थिति प्रभुकुल बैडमिंटन एकेडमी में श्री अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों द्वारा अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा को लेकर प्रेसवार्ता की गई। 3 अक्टूबर को श्री रामचंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए श्री रामचंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज पर ही शोभायात्रा का समापन किया जाएगा।