इगलास: इगलास के गांव तोछीगढ़ में रुस्तम-ए-हिंद दारा सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Iglas, Aligarh | Jul 12, 2026 इगलास : परोपकार सामाजिक सेवा संस्था, तोछीगढ़ के तत्वावधान में रविवार को गांव तोछीगढ़ में रुस्तम-ए-हिंद दारा सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। संस्था अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि दारा सिंह विश्व प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल पहलवान होने के साथ सफल अभिनेता और राज्यसभा सांसद भी रहे। उन्होंने अपने लंबे कुश्ती करियर में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं।