बरवाडीह: मोहर्रम की आठवीं पर पोखरी कलां चौफाल में निशान अखाड़ों का मिलान
बरवाडीह। मोहर्रम की आठवीं तिथि पर बुधवार को पोखरी कलां चौफाल में निशान अखाड़ों का मिलान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुटमू, सरईडीह, पोखरी कलां, पोखरी खुर्द, बेतला, छेचा, बरवाडीह सहित आसपास के गांवों से निकले अखाड़े निर्धारित स्थल पर पहुंचे। यहां पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ ताजिया एवं निशान अखाड़ों का मिलान किया गया।