तालबेहट: टेकरी कट के पास हाईवे 44 पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक आवारा कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिरा
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के टेकरी कट के पास हाईवे 44 पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक आवारा कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे वह मामूली चोटिल हुआ स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक में उपचार किया है,उक्त मामले में बताया गया घायल युवक का नाम अजय है, जिसका उपचार हुआ है।