बांधवगढ़: आरोह 2026 ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन, प्रतिभागियों को मिले प्रमाण पत्र और टी-शर्ट
उमरिया में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर "आरोह 2026" का समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बांधवगढ़ एवं कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने प्रशिक्षण देने वाले कोचों और प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं टी-शर्ट वितरित किए। कलेक्टर ने बच्चों को खेलों के माध्यम से अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।