बालोद: मिशन विज्ञानोदय की पहल: गांव-गांव पहुंचकर वर्षा जल संरक्षण सिखा रहे, बारिश का पानी जमीन में उतारने के लिए चला रहे अभियान
Balod, Balod | Jul 9, 2026 वर्षा जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से मिशन विज्ञानोदय ने जिले में विशेष जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचकर लोगों को बारिश के पानी को अधिक से अधिक मात्रा में जमीन के भीतर पहुंचाने के तरीके बताए जा रहे हैं। संस्था का मानना है कि जल संकट से निपटने के लिए केवल पानी बचाना ही नहीं, बल्कि वर्षा जल का भूजल पुनर्भरण भी जरूरी ह