फरीदाबाद: सिंगल यूज पॉलिथीन बेचने वाले दो दुकानदारों के खिलाफ फरीदाबाद नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई
नगर निगम बल्लभगढ़ जोन की टीम ने अग्रसेन चौक के निकट बाजार में सिंगल यूज पॉलिथीन बेचने वाले दो दुकानदारों से वसूला 25-25 हजार रुपये का जुर्माना। नगर निगम के एएसआई ओमप्रकाश शर्मा और बृजमोहन शर्मा ने बताया कि नगर निगम की टीम समय-समय पर सिंगल यूज पॉलिथीन बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करती है।