गरखा: अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र घायल
Garkha, Saran | Apr 5, 2026 गरखा मानपुर रोड पर रामपुर बहोरा मठ के समीप रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान कृष्णा राय के रूप में की गई है।