धनौरा: गजरौला में बिजली पोल से टकराई युवक की बाइक, उपचार के दौरान युवक की मौत, बहन की हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार रहरा थाना क्षेत्र के गांव भोगपुरा निवासी 18 वर्षीय रामू पुत्र सुबोध परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। वह दो दिन पहले बहन सोनम को साथ लेकर बाइक से रहरई गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। दोनों गुरुवार दोपहर बाइक से दिल्ली वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि गजरौला में सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से उनकी बाइक टकरा गई।