बेतिया: नीतीश कुमार के गांव में प्रशांत किशोर को रोकना लोकतंत्र का उल्लंघन : भाकपा जिला सचिव
बेतिया में आज 20 मई दोपहर करीब 12 बजे भाकपा जिला कार्यालय में जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी व्यक्ति को किसी भी जगह पर जाने का अधिकार है, लेकिन इस घटना ने लोकतंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं, यह घटना लोकतंत्र का उल्लंघन है, जो लोग सत्ता में बैठे हुए हैं, वह इसका दुरुपयोग कर रहे हैं, इस देश में लोकतंत्र है यहां बहुदलीय व्यवस्था है।