सहारनपुर: भीषण गर्मी के कारण आग की घटनाओं में इजाफा, देहरादून रोड पर रिमाउंट डिपो के पास धधकी आग
थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड पर रिमाउंट डिपो के पास सड़क किनारे भीषण गर्मी के चलते मंगलवार शाम 5:00 बजे आग लग गई। अचानक धधकी आग से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना से इलाके में सतर्कता बढ़ गई है।