अरवल: जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Arwal, Arwal | Jun 15, 2026 पुलिस अधीक्षक द्वारा सोमवार को आयोजित जनता दरबार में आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की बात गंभीरता से सुनते हुए प्राप्त आवेदनों के त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए