देवघर: उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का समाहरणालय सभागार में किया गया आयोजन
उपायुक्त की अध्यक्षता में गुरुवार शाम 4:00 बजे समाहरणालय कक्ष में शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई ।इस बैठक में जिले की स्कूली शिक्षा छात्र कल्याण योजनाओं विद्यालयों की आधारभूत संरचना प्रशासनिक मामलों की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की गई ।इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मैं केवल कागजी दावों और आंकड़ो तक सीमित ना रहे।