मनसाही: भखरीपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई
प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के भखरीपुर में प्रखंड महामंत्री विनोद उरांव के आवास पर गुरुवार की दोपहर लगभग 12 से 01 बजे के बीच पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर प्रखंड महामंत्री विनोद उरांव, महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष निरमा देवी सहित कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।