बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर ठाकुरान में घर के सामने गलत तरीके से खुदवाए गए नाले में गिरकर डेढ़ साल के मासूम प्रयाग की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चुनाव में वोट न देने की रंजिश में प्रधान पक्ष ने नाला खुदवाया। बच्चे की मां कलावती ने प्रधान के पति और रोजगार सेवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में जुटी है।