ऊंचाहार: नेवादा गांव स्थित बाईपास पर सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गाँव निवासी सन्तोष सरोज मजदूरी का काम करता था, गुरुवार की देर शाम वो बाबूगंज से मजदूरी करके साइकल से घर जा रहा था, तभी गाँव स्थित बाईपास पर कार की टक्कर से घायल हो गया था, जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल व उसके बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई, शनिवार को शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया है।