बेगूसराय: बेगूसराय के काली स्थान के पास मामूली बाद में महिला ने दुकान में घुसकर किया तोड़फोड़, मचा हड़कंप
बेगूसराय में एक महिला की दबंगई और हाई वोल्टेज ड्रामे का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने बीच बाजार एक पूजा सामग्री की दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की, दुकानदार के साथ मारपीट की और लोगों को जान से मारने की धमकी दी। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस की मौजूदगी में भी काफी देर तक हंगामा चलता रहा। घटना नगर थाना क्षेत्र के काली स्थान के पास की है।