सीतापुर: कनवा खेड़ा के पास तेज रफ्तार स्कूटी सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कनवा खेड़ा के पास तेज रफ्तार स्कूटी सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट जाने से स्कूटी सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार अधिक मात्रा में शराब का सेवन किए हुए था गंभीर अवस्था में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है।