मधुबनी: मधुबनी पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई कर 30 लोगों को किया गिरफ्तार
मधुबनी एसपी ने शनिवार दिन के 12:00 बजे विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दिया कि, मधुबनी जिला अंतर्गत मधुबनी पुलिस ने 24 घंटा के अंदर की गई कार्रवाई में 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें वारंट मामला में 22, आर्म्स एक्ट के कांड में एक, हत्या के प्रयास के कांड में एक, शराब के कांड में एक एवं अन्य कांड में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है।