इंदौर: क्राइम ब्रांच इंदौर ने एक हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार; 8 पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद
Indore, Indore | Jun 7, 2025 क्राइम ब्रांच डीसीपी ने शनिवार 2 बजे बताया की टीम को सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप के पास एक युवक अवैध हथियार की तस्करी करने के लिए आने वाला है सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर जाल बिछाया और अशोक नामक आरोपी को पकड़ा जो एक झोले में भरकर हथियार की तस्करी करने के लिए आया था जब उक्त झोले की तलाशी तो 8 पिस्टल मिली