टंडवा-केरेडारी थाना क्षेत्र के सीमांत पर स्थित लबनिया मोड़ में गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे बजे दो कोल वाहनों में हुई टक्कर में एक कोल वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कोल वाहन में सवार चालक बाल-बाल बच गया। घटना को लेकर बताया गया कि कोल वाहन पांडू कोल परियोजना में कोयला लोग करने के लिए जा रहा था तभी हादसा हुआ।