नौगढ़ क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत शनिवार दोपहर 03 बजे विधायक कैलाश खरवार ने बूथ संख्या-403 बाघी प्रथम एवं बूथ संख्या-396, 397 अमृतपुर में बूथ अध्यक्षों एवं बीएलए-2 के साथ बैठक की। बैठक के दौरान विधायक ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर प्रारूप-6 भरवाया और अभियान को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।