चास: सिटी सेंटर स्थित जितेंद्र सिनेमा हॉल के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
Chas, Bokaro | Feb 17, 2024 जिले के सिटी सेंटर स्थित जितेंद्र सिनेमा हॉल के पास आज शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। बताया जाता है कि सिटी सेंटर स्थित जितेंद्र सिनेमा हॉल के आस-पास क्षेत्र को मॉडल बनाने को लेकर बोकारो स्टील सिटी ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।