बुधवार रात 10 बजे के लगभग रामलीला के पास नगर पालिका कर्मचारी के साथ चाकू बाजी कर 22000 रुपए लूटे जाने का मामला सामने आया था।पीडित के बयान के अनुसार चार लोगों ने उसके साथ मारपीट कर यह रुपए लूटे थे। वहीं गुरुवार को शाम 6 बजे पीड़ित बसंत कुशवाहा ने अपने बयान बदल दिए उसके अनुसार उसकी गाड़ी की डिग्गी में रखें रुपए उसकी पत्नी ने पहले ही निकल लिए थे।