कोडरमा: कोडरमा नगर पंचायत कार्यालय के सामने 1.26 करोड़ का जॉगर्स पार्क बना खानापूर्ति
नगर पंचायत कोडरमा द्वारा 1.26 करोड़ से बन रहा जॉगर्स पार्क शुरू से ही सवालों में है। जमीन की कमी के बावजूद योजना को दो हिस्सों में बांटकर निर्माण किया जा रहा है—80% एक जगह, बाकी ट्रांसफॉर्मर के पास। जॉगिंग ट्रैक, हरियाली और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।